स्कूल में छात्रों ने डिजिटल बोर्ड से शुरू की पढ़ाई

कवर्धा| ग्राम छिरहा स्थित शासकीय हाई स्कूल अब पूरी तरह हाईटेक हो गया है। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही स्कूल में डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई शुरू हो गई। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी ने बताया कि इस पहल से छात्रों को इंटरनेट सहित कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा। डिजिटल बोर्ड से कठिन विषयों को आसानी से समझाया जा सकेगा। छात्र-छात्राएं नई जानकारियों से अपडेट रहेंगे। पहले दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी दी गईं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी, व्याख्याता कल्पना मरावी, रंजीता माहेश्वरी, वीणाक्षी नामदेव और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *