कवर्धा| ग्राम पंचायत घोठिया में 16 जून को प्रवेशोत्सव मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल रहीं। अध्यक्षता सरपंच नंदनी जांगड़े ने की। एसएमसी अध्यक्ष संजय लहरे, शिक्षक झूमरदास जोशी, सदस्य सत्या, पंच अघवीर और राजेंद्र मौजूद रहे। मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पहार, श्रीफल और नैवेद्य अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और यूनिफार्म देकर स्वागत किया गया। एमएस और पीएस के संयुक्त आयोजन में प्रधानपाठक सीपी गोस्वामी, शिक्षिका रेशम सोनी, रजनी नायक, निभा मिश्रा और सीता चंद्रवंशी मौजूद थे।


