मोनोपोल:फॉल्ट पर 150 मिली सेकंड में बंद होगी विद्युत सप्लाई

132 केवी की मोनोपोल लाइन के सप्लाई कंडक्टर (तार) में कही भी फॉल्ट होने पर महज 150 मिली सेकंड (एक सेकंड में 1 हजार मिली सेकंड होते हैं) में पूरी सप्लाई बंद हो जाएगी। ताकि, फॉल्ट से कंडक्टर टूटने पर कोई जनहानि या दूसरे नुकसान नहीं हो सकें। इसके लिए मोनोपोल लाइन को प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस हो रहा है। ये पूरी लाइन फूलबाग पर तैयार हो रहे जीआईएस सब स्टेशन और महलगांव सब स्टेशन दोनों से ऑपरेट हो सकेगी। महलगांव से होते हुए फूलबाग तक आने वाली इस लाइन पर इन दिनों सप्लाई टेस्टिंग चल रही है। मार्च तक मोनोपाेल सिस्टम से शहर में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। सब स्टेशन काम में तेजी पहले जमीन के विवादों ने मोनोपोल के काम में देरी कर दी थी। फिर रूट बदलकर ये लाइन निकाली गई। जिस कारण इसका काम लेट हो गया। इस कारण फूलबाग पर जीआईएस सब स्टेशन का काम पिछड़ गया है। यह अगले माह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को बिजली फॉल्ट,वोल्टेज की समस्याअों से राहत मिलेगी। हादसों पर लगेगी लगाम
^मोनोपोल लाइन कंडक्टर प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस रहेगा। फॉल्ट के महज 150 मिली सेकंड में सप्लाई खुद ही बंद हो जाएगी। इससे हादसे नहीं होंगे।
-शशिकांत ओझा, पीआरओ, पॉवर ट्रांसमिशन कं.

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *