मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा:घाटशिला में 7.50 लाख के मोबाइल चोरी के दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

घाटशिला पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। घटना 11 जून की है, जब नीदा कम्यूनिकेशन मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन और एक टैब की चोरी हुई थी। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शकलेन और बाहलूल दुकान में काम करने के लिए बिहार से आए थे। चोरी के बाद दोनों बिहार भाग गए थे। चोरी किए गए टैब के चालू होने पर पुलिस को उनका लोकेशन मिल गया। 25 हजार रुपए नगद भी जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों से 7 लाख 50 हजार रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपए नगद भी जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर 50 मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *