देवघर में श्रावणी मेला की तैयारी:कोठिया में कांवड़ियों के लिए टेंट सिटी, मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां चल रही हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोठिया में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। टेंट सिटी में हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। यहां रहने, पीने के पानी और शौचालय की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। श्रद्धालुओं के मनोरंजन और सूचना के लिए LED स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इन स्क्रीन पर धार्मिक गीत, भजन और जरूरी सूचनाएं दिखाई जाएंगी। कोठिया में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया जा रहा जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम कर रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और यातायात की व्यवस्था की जा रही है। कोठिया में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया जा रहा है। श्रावणी मेले के दौरान देवघर भक्तिमय माहौल में बदल जाता है। कोठिया का टेंट सिटी इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित ठहरने का स्थान प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *