झारखंड सरकार के निर्देश पर पाकुड़ जिले की 36 देसी और विदेशी शराब दुकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 जुलाई से इन दुकानों का संचालन झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) करेगा। डीसी मनीष कुमार ने दुकानों की सीलिंग के लिए दंडाधिकारी को नियुक्त किया है। सीलिंग से पहले सभी दुकानों के स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार, उत्पाद निरीक्षक विक्रम कुमार शाह और पुलिस जवान मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही सीलिंग के दौरान मौके पर मौजूद दंडाधिकारी उज्जवल कुमार बास्की ने बताया कि दुकानें अगले 5 दिनों तक सील रहेंगी। पूर्व एजेंसी से नई एजेंसी को हस्तांतरण से पहले सभी सामग्रियों का सत्यापन किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। शराब दुकानों के बंद होने की खबर से खरीदारों में बेचैनी है। इन दुकानों से सरकार को मिलने वाले राजस्व पर भी असर पड़ेगा।


