बेनूर| एसबीआई फाउंडेशन एवं स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन समाज विकास समिति नारायणपुर ने प्रोजेक्ट ग्राम बागबेड़ा के मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवा की समीक्षा के लिए सोमवार को ग्राम समुदाय के साथ बैठक आयोजित की। जिसमे सरपंच जांगलू के साथ-साथ वार्ड पंच, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. परामर्श ने कहा रक्त परीक्षण, निशुल्क दवाइयों का वितरण, एमएमयू की सेवा लोगों का सरलता से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जिसका लाभ सीधे वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों को मिल रहा है। उक्त सेवाएं लोगों को किस प्रकार मददगार साबित हो रहा है उस पर चर्चा की गई।


