मोरहाबादी में इंदौर की तरह बनेगा फूड हब, स्वच्छ खाना मिलेगा

मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास की जमीन पर लग रहे ठेले और अस्थायी दुकानों को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाएगा। यहां पर इंदौर की तर्ज पर फूड हब बनेगा, जहां स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से ठेला लगाने और खाद्य सामग्री बेचने की छूट दी जाएगी। फूड हब में साफ- सफाई के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी, ताकि लोग यहां आकर लजीज खाद्य सामग्री का लुत्फ उठा सके। यहां नारियल पानी, लिट्टी-चोखा, छोला-भटूरा, चाट-गुपचुप, चाइनीज फूड, फल, चाय-सूप सहित धुसका- बड़ा सहित अन्य लजीज व्यंजन कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। सभी वेंडरों को अपने ठेला के पास डस्टबिन लगाना होगा, ताकि एक भी कूड़ा बाहर नहीं दिखे। निगम प्रशासक संदीप सिंह ने शुक्रवार को मोरहाबादी वेंडिंग जोन सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुुए यह निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि फूड हब को बेहतर तरीके से विकसित करने की योजना तैयार करें, ताकि उस पर जल्द काम शुरू हो सके। इसके बाद उन्होंने मोरहाबादी में बने एरोबिक बायो टॉयलेट की सफाई, मॉड्यूलर टॉयलेट का निरीक्षण किया। टॉयलेट में गंदगी दिखने पर उन्होंने फटकार लगाई। साथ ही स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों को नियमित रूप से टॉयलेट की साफ-सफाई कराने आैर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया। सड़कों पर कूड़ा दिखा तो सुपरवाइजर होंगे जिम्मेदार प्रशासक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सड़कों के किनारे कहीं-कहीं कूड़ा फैला दिखा। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रशासक ने निगम के पदाधिकारियों से कहा कि हर हाल में तय करें कि मुख्य सड़कों पर कहीं भी कूड़ा डंप न हो। अगर कहीं कूड़ा डंप किया जा रहा है तो संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करें। मोरहाबादी जाने वाले रूट को भी रोजाना साफ करने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया, ताकि मॉर्निंग और इवनिंग वॉकरों को किसी तरह की परेशानी न हो। मोरहाबादी मैदान के चारों ओर लगे पेड़ों की टहनियों को छांटने के लिए कहा गया, जिससे पूरा वातावरण साफ दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *