मोरहाबादी में गूंजा राष्ट्रगान का अभ्यास:गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल पूरा, सुरक्षा, झांकी और परेड को लेकर निर्देश

रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। 24 जनवरी को हुए इस रिहर्सल में गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले सभी कार्यक्रमों का रियल टाइम अभ्यास किया गया। परेड, मार्च पास्ट, सलामी, झांकियों की समय-सीमा और मंचीय व्यवस्थाओं को वास्तविक कार्यक्रम की तरह दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो। पूरे मैदान में अनुशासन और समन्वय का स्पष्ट नजारा देखने को मिला। उपायुक्त और एसएसपी की निगरानी फुल ड्रेस रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी रांची राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अनुशासन, तालमेल और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। रिहर्सल के दौरान मैदान में सुरक्षा, यातायात और आपात व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों की हुई ज्वाइंट ब्रीफिंग फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। अपर जिला दंडाधिकारी रांची ने गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने दायित्व स्थल पर उपस्थित होकर जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने झांकियों के निर्धारित समय में प्रदर्शन, सुदृढ़ मेडिकल व्यवस्था और आपसी समन्वय को समारोह की सफलता की कुंजी बताया। सुरक्षा, झांकी और परेड को लेकर विशेष निर्देश वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सघन फिरिस्किंग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं उप विकास आयुक्त रांची सौरभ कुमार भावनिया ने झांकियों के सुचारू और अनुशासित प्रदर्शन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। समारोह में भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल, झारखंड पुलिस, एनसीसी और होमगार्ड समेत 15 प्लाटून परेड में शामिल होंगे। परेड का समादेश कैप्टन मोहित कुमार सुमन, भारतीय सेना करेंगे, जबकि द्वितीय समादेशक की भूमिका सुशांत कुमार निभाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *