मोसा ने 16 वर्षीय से रेप की कोशिश की

लुधियाना| 16 वर्षीय लड़की से शारीरिक शोषण के मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग के मोसा पर थाना टिब्बा में केस दर्ज हुआ है। परिजनों का आरोप है आरोपी मोसा ने लड़की से रेप करने की कोशिश की। मामले में थाना टिब्बा से जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बयान लिखवाए है, कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कभी-कभी उनके बहन के घर पर जाती रहती है। उनकी बेटी ने गत दिन उन्हें बताया कि 5 मार्च की रात को उनकी मासी किसी काम से घर से बाहर गई थी। तभी वह अपने मोसा और उनके बच्चों के साथ घर पर ही थी। तभी रात के समय उसका मोसा कमरे में आया और उसका मुंह बंद कर अपने कमरे में जबरन ले गया। फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने विरोध करते हुए शोर मचा कर वहां से भाग गई। फिर जब लड़की अपने घर पर पहुंची तो सारी बात अपनी मां को बताई। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अल्ताफ पर पर्चा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *