श्री राम शरणम् आश्रम में श्री रामायण ज्ञान यज्ञ भक्ति पूर्वक संपन्न हुआ

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राम शरणम् आश्रम में श्री रामायण ज्ञान यज्ञ भक्ति पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां रेखा, आशिमा बेदी, संयम बेदी भल्ला ने श्री रामायण जी के पाठ की चौपाईयों का पारायण किया। संस्था प्रमुख अश्विनी बेदी महाराज ने कहा कि सत्यानंद जी महाराज द्वारा रचित ग्रंथ वाल्मीकि रामायण एक मधुर व रसपूर्ण काव्य है जिसे पढ़ने और सुनने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यह ग्रंथ कायरों को वीरता प्रदान करने की शक्ति रखता है। श्री रामायण में राष्ट्र भक्ति का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि इस पाठ को करने से पारिवारिक जीवन मधुर और सुंदर बनता है जैसे लक्ष्मण जी श्रीराम के प्रति और हनुमान जी श्रीराम के प्रति आज्ञाकारी थे। श्री राम जी के बताए रास्ते पर हमें भी चलना चाहिए। मानव का कल्याण करने वाली इस कथा में जीवन का सार है। रामायण जी के पाठ को कल्याण कारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस पाठ के पारायण करने से जीवन की सभी मुसीबतों और कष्टों से राहत मिलती है। भजन मंडल की ओर से श्रीराम जय राम जय जय राम के जयकारों और भजनों से सभी श्रद्धालुओं को निहाल किया। श्री राम आरती कर पाठ संपन्न किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राज मित्तल, टीटू पायलट, गुलाब राय, रामेश्वर गुप्ता, राज गुप्ता, सुमुन जैन, सुदर्शन जैन, मधु बजाज, राजिन्द्र नारंग, आशु जैन, वरिंद्र जैन, हिमांशु धवन, शशि गुप्ता, किरण खरबंदा, शुचिता दुग्गल, संजीव धवन, मीरा धवन आदि मौजूद रहे। रमणीक बेदी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *