मोहनजाट में माता मंदिर की मूर्ति खंडित:अज्ञात शरारती तत्वों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दतिया में इंदरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मोहनजाट में शनिवार को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गांव के प्राचीन माता मंदिर की मूर्ति को खंडित कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। तहसीलदार दीपक यादव एवं थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा खंडित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में रखवाया गया है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि यह कृत्य शरारती तत्वों द्वारा किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *