जालंधर| पावन ज्योति संघ द्वारा मोहल्ला कटारिया में आंखों की जांच के लिए फ्री कैंप लगाया गया अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां दीं। कैंप की शुरुआत पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए काफी लाभकारी होते हैं। स्वस्थ दृष्टि बेहतर जीवन की आधारशिला है। यह कोशिश प्रेरणादायक है, जो बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा की भावना को मजबूत करता है। यहां चेयरमैन चंदन ग्रेवल, पार्षद गुरजीत सिंह घुम्मन, प्रधान डैनी गिल मौजूद रहे।


