मोहल्ला बजरी कंपनी में लोगों ने नशे में धुत्त युवक को पकड़ा

भास्कर न्यूज | पठानकोट मोहल्ला बजरी कंपनी में लोगों ने नशे में धुत्त एक युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया तो उसमें नशा पाया गया। थाना डिवीजन नं. 2 में तैनात एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी पटेल चौक मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला बजरी कंपनी में एक व्यक्ति ने नशा किया हुआ है जिसे लोगों ने काबू किया हुआ है। पुलिस मोहल्ला बजरी कंपनी में पहुंची जहां लोगों ने एक युवक को जिसने नशा किया हुआ था, को काबू कर सड़क किनारे बिठाया हुआ था। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी सैनी मोहल्ला बताया। पुलिस युवक को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची जहां उसका डोप टेस्ट करवाया गया। इसमें युवक द्व‌ारा नशा हेरोइन/चिट्‌टा करना पाया गया। थाना डिवीजन नं.2 में सैनी मोहल्ला बजरी कंपनी निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *