179वीं कन्या की शादी के लिए सहायता राशि दी

पठानकोट| श्री ब्राह्मण सभा पठानकोट के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में ओल्ड शाहपुर रोड स्थित परशुराम ब्राहम्ण सभा भवन में कार्यक्रम करवाया गया। सभा द्वारा 179वीं कन्या की शादी के लिए सहयोग प्रदान किया गया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि सभा से जुड़े परिवारों का समय-समय पर सहयोग प्राप्त होता रहता है। उन्होंने बताया कि सेवाभारती के जिला महामंत्री मनोहर लाल मेहता विशेष रूप से उपस्थित हुए और समाज सेवा के कार्य में योगदान दिया। सेवानिवृत्त एक्सईएन हरमीत सिंह, मनमहेश बिल्ला, सभा के शास्त्री नगर इकाई के अध्यक्ष केके शास्त्री ने इस स्थायी प्रकल्प में योगदान दिया। इस अवसर पर सभा के महामंत्री मनोहर लाल मेहता, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, महासचिव प्रिंसिपल राकेश शर्मा, महेश शर्मा, देवराज शर्मा, प्रिंस शर्मा, कमल पंत, सुरेश शर्मा, कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष ललित डोगरा, केशव शर्मा, रजिंदर शर्मा, शाम सुंदर शर्मा, विजय शर्मा, विनय शर्मा, शम्मी शर्मा, राजेश शर्मा, ब्राह्मण महिला संगठन की महासचिव मोनिका शर्मा, लमीनी इकाई के अध्यक्ष बैजनाथ कौशल और दिनेश भारद्वाज उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *