मोहल्लों में जाकर देखा, बिजली चोरी तो नहीं हो रही:कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने 80 किलो तार और 24 हीटर जब्त किए

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना ने शुक्रवार को आमपुरा, हुसैन गली और गणेशपुरा में छापेमारी की। इस दौरान 24 हीटर, 80 किलो सफेद तार जब्त और अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए। 40 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए गए। बिजली चोरी करने वाले तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। दोपहर से लेकर शाम तक चली कार्रवाई में करीब 50 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों के घरों में जाकर भी देखा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य इलाकों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। कंपनी महाप्रबंधक वीएस दांगी ने कहा, बिजली चोरी न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। सर्दी के दौरान बिजली चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। कई घरों में हीटर का उपयोग अवैध रूप से बिजली चुराने के लिए किया जा रहा है। हमारा अभियान ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *