भोपाल में दो दिवसीय अधिवेशन से पहले नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम राष्ट्रीय आंदोलन अध्यक्ष विजय बंधु संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों से बात करेंगे। 29 दिसंबर को यह बैठक ऑनलाइन होगी। इस बैठक में वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन, मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को परिवार पेंशन और 2005 के पूर्व नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश की भांति मध्य प्रदेश में भी पुरानी पेंशन देने पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव परमानंद डेहरिया ने सभी प्रांतीय, संभागीय, जिला पदाधिकारियों से बैठक में ऑनलाइन जुड़ने की अपील की है।


