मोहाली की इमीग्रेशन कंपनी मालकिन गिरफ्तार:कनाडा भेजने के नाम पर 4.62 लाख की ठगी, पुलिस ने वारंट पर लिया

खन्ना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में मोहाली स्थित इमीग्रेशन फर्म की मालकिन अर्पना संगोत्रा को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला और उसके पति संजय सिंह पर कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में शिकायतकर्ता रिटायर्ड कानूनगो दर्शन कुमार ने बताया कि आरोपी दंपति ने खुद को एक्सनन लॉ ऑफिसेज, फेस-10 मोहाली का मालिक बताते हुए उनके बेटे डेविड शर्मा को कनाडा भेजने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपियों ने एक साल के भीतर कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी दिलाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित से वीजा के लिए 4.50 लाख रुपए, बायोमेट्रिक फीस के नाम पर 12 हजार रुपए वसूले। योजना के मुताबिक, वीजा लगने के बाद 5 लाख और फ्लाइट के समय 5.50 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। 6 अक्टूबर 2023 को दर्ज मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406 और 120बी के तहत कार्रवाई की है। आरोपी दंपती के खिलाफ पंजाब के कई जिलों में इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *