मोहाली को 6 विकेट से हराकर जालंधर बना चैंपियन, कृष भगत ने खेली 107 रन की पारी

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए गए अंडर-23 वन डे इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में जालंधर ने बड़ी जीत हासिल करते हुए मोहाली को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पीसीए के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान जालंधर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मोहाली की पूरी टीम महज 170 रनों पर सिमट गई। जालंधर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खिलाड़ी राजवीर जसवाल ने तीन और कार्तिक ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 36 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत में कृष भगत ने नाबाद 107 रनों की शानदार पारी खेली। इस अवसर पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के प्रधान संजीव कुमार, उप-प्रधान राजन चोपड़ा, सचिव अरमिंदर सिंह, संयुक्त सचिव संजीव अंगिरस, कोषाध्यक्ष ऋषि राज और कोच दविंदर अरोड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव अरमिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर की टीम ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन की बदौलत शहर का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के जालंधर पहुंचने पर भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जालंधर की चैंपियन टीम के साथ अरमिंदर सिंह, विकास चड्ढा, संजीव एंग्रिश खिलाड़ी व अन्य स्टाफ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *