हीट से फटने लगे बिजली लाइनों के केबल बॉक्स, कपूरथला रोड फीडर साढ़े सात घंटे तक बंद, अर्बन एस्टेट में दो घंटे कट

भास्कर न्यूज | जालंधर उमस भरे वातावरण के बीच बिजली सप्लाई की हालत बदतर है। हीट से 11 केवी बिजली लाइनों के केबल बॉक्स फटने लगे हैं। दो तारों को जोड़ने वाले जॉइंट्स को केबल बॉक्स कहा जाता है। अत्यधिक बिजली लोड व गर्मी के बीच ये खराब होने लगते हैं। एक केबल बॉक्स को दोबारा बनाने के लिए पहले केबल खोली जाती है, फिर हीट से केबल के ऊपरी हिस्सों को काटा जाता है। इस प्रोसेस को घंटों लगते हैं। सोमवार को दोपहर 1:10 बजे कपूरथला रोड पर करतार फीडर का केबल बॉक्स फट गया। इस केबल के साथ कपूरथला रोड फीडर भी गुजरता है। इसे भी केबल बॉक्स को ठीक करने के प्रोसेस में बंद करना पड़ा। यह काम रात 8:40 पर पूरा हुआ। इस तरह तमाम इलाकों में देर रात बिजली चालू हो सकी है। इसी तरह शहर के तमाम इलाके भी बिजली फॉल्ट से प्रभावित रहे हैं। जिक्रयोग है कि पावरकॉम के कॉल सेंटर 1912 पर कंप्लेंट्स दर्ज की जाती हैं। इसके सर्वर में रात 11 बजे खराबी आ गई। कॉल सेंटर 1912 के स्टाफ ने बताया कि सर्वर खराब है। उधर, कंप्लेंट दर्ज करके जो जानकारी खराबी दूर करने वाले स्टाफ को ऑनलाइन भेजी जाती है, वो बंद हो गई थी। लोकल शिकायत केंद्रों के फोन बिजी थे। मोबाइल एप बता रही थी कि जो लोग शिकायत दर्ज कर रहे हैं, वो पहले से ओपन है। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। बिजली लाइन : कट की अवधि : प्रभावित इलाके करतार वाल्व तथा कपूरथला रोड फीडर : दोपहर 1:10 से रात 8:40 बजे तक : कपूरथला रोड के कारखाने व दुकानें-घर अर्बन एस्टेट-2 : सुबह 11:40 से दोपहर 2:40 : अर्बन एस्टेट, गढ़ा से जुड़े इलाके, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बस्ती नौ : दोपहर 3:33 से 4 बजे तक : घर, बाजार, शैक्षणिक संस्थान शिवाजी पार्क : सुबह 11:44 से 12:44 तक : समूचा शिवाजी पार्क का एरिया ग्रेन मार्केट : 1:30 बजे तक : दाना मंडी, बीएसएफ कॉलोनी, गोपाल नगर रोड फ्रेंड्स कॉलोनी : 1:50 से 2:25 तक : फ्रेंड्स कॉलोनी, जीटी रोड से जुड़े इलाके पश्चिम विहार : 11:15 बजे फॉल्ट : रिहायशी इलाकों के साथ व्यापारिक संस्थान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *