मोहाली में न्यू ईयर पर युवक की हत्या:भाई को बचाने पहुंचा था, आरोपियों ने पेट में घोंपा चाकू; पत्नी को नहीं बताया

पंजाब के मोहाली में नए साल के पहले दिन गुरुवार को युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई को बचाने के लिए पहुंचा था। उनके जीजा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मृतक युवक मुकेश (26) जुझार नगर का रहने वाला था। वह विवाहित था। मुकेश की पत्नी लाल कुमारी को अभी तक उसकी मौत के बारे में नहीं बताया गया है। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। थाना बलौंगी के एसएचओ इंस्पेक्टर पेरिविंकल ने बताया कि आरोपियों का सुराग जुटाया जा रहा है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जीजा का कुछ लड़कों के साथ हुआ था विवाद
मुकेश की मासी की बेटी का पति बलवीर मोहड़ी के गांव जुझार नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मुकेश का घर और बलवीर के रूम साथ-साथ में ही हैं। बुधवार को बलवीर का मोहल्ले में रहने वाले कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मृतक के भाई मोहित बघेल ने बताया कि बात निपट भी गई थी। चाकू और डंडे लेकर पहुंचे, पीटना शुरू किया
मोहित ने बताया कि गुरुवार को जीजा कमरा खाली कर रहे थे। इसमें वह भी उनकी हेल्प करवा था। इस दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे वह युवक वहां अपने साथियों के पहुंच गए, जिनका जीजा के साथ झगड़ा हुआ था। जिनके पास चाकू, डंडे और अन्य हथियार भी थे। युवक के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में मौत
इस दौरान 10 से 15 युवक उसे पीटने लगे। मुकेश ने उसे पीटता देखा तो वह वहां पहुंच गया। इस बीच एक आरोपी ने मुकेश के पेट में चाकू घोंप दिया। इसी दौरान सभी वहां से भागने लगे। जब वह उसे अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो गई। मोहित ने कहा कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कीं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गोलगप्पे का काम करता था युवक
मुकेश मोहाली के गांव बहलोलपुर में गोलगप्पे का काम करता था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला था। करीब 26 साल पहले परिवार मोहाली आया था। मुकेश के परिवार में पत्नी-बेटी के अलावा माता-पिता और छोटा भाई मोहित व सबसे छोटी बहन राधा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *