मौत की घटना:6 दिन की बेटी को कमर से बांध व दूसरी को साथ ले कुएं में कूदी मां, मौत

कस्बे के समीपवर्ती पंचायत पादर के ढिबड़ी में सोमवार अल सुबह एक मां दाे बच्चियों के साथ कुएं में कूद गईं। एक बच्ची का 6 दिन पहले जन्म हुआ था। दूसरी 3 साल की थी। मृतकों की पहचान जमना देवी (25) पत्नी केवाराम रेबारी, उसकी 3 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी व 6 दिन की दूसरी बेटी के रूप में हुई। जमना की शादी गांव के केवाराम के साथ 2020 में हुई थी। उसका पीहर व ससुराल एक ही गांव में है। शादी के बाद से वह पति व ससुराल वालों के साथ गुजरात के ऊंझा में पशुपालन करती थी। दो माह पहले ही दूसरी डिलेवरी के लिए जमना गांव ढिबड़ी में अपने पीहर आई हुई थी। पीहर वालों ने सुबह 6 बजे बच्चों व जमना काे बिस्तर पर नहीं देखा ताे तलाशा। जंगल तरफ गए, जहां कुएं के बाहर उसकी शॉल दिखी। कुएं में झांका ताे एक बच्ची का शव दिखा। बाद में जमना का भी शव मिला। उसने 6 दिन की बच्ची शरीर पर बांध रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से तीनो के शव निकाल मोर्चरी में रखवाए। पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किए। जमना की दूसरी डिलेवरी 2 दिसबंर को हुई थी। पति केवाराम ने बताया कि दोनों के बीच कभी वाद विवाद नहीं हुआ। जमना ने ऐसा गलत कदम क्यों उठाया, पता नहीं। जमना के पीहर वालों ने बताया कि जमना रात को सब ने साथ मिल खाना खाया और सब एक साथ सोए थे। फिर क्या हुआ पता नहीं। धौलपुर: रोडवेज बस से उतरते समय शिक्षिका पहिए के नीचे आई, मौत सैंपऊ (धौलपुर)| थाना इलाके में नेशनल हाईवे 123 पर कुम्हेरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका प्रियंका पत्नी जितेंद्र अग्रवाल की बस से उतरते समय पिछले पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो गई। शिक्षिका प्रियंका सतीश विद्या वैली स्कूल में पढ़ाती थी। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए रोडवेज बस में सवार हुई। बस जैसे ही स्कूल के सामने आकर रुकी तो शिक्षिका नीचे उतरी। शिक्षिका पिछले पहिए के नीचे आ गई। ऊपर से पहिया निकल जाने के कारण शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *