मौसमः10 तक रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के तीसरे सप्ताह से धूप का तेवर तल्ख होगा फरवरी का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो रहा है। कभी तापमान 12 डिग्री तो कभाी वापस गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच रहा है। आने वाले एक सप्ताह यही चलेगा लेकिन 10 फरवरी के बाद अचानक मौसम तेवर बदलेगा। उसके बाद सर्दी के लौटने के आसार कम ही होंगे। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ आया तो मगर हलका असर रहा। इस वजह से न तो बारिश हुई ना कोई और असर हुआ। हां, तापमन जरूर दो डिग्री बढ़ा पर अब वापस तापमान नीचे की ओर लौटने लगा है। अभी तापमान घटेगा। आने वाले सप्ताह में ये वापस 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीती रात का पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सोमवार को आसमान भी साफ रहा। बादलों की भी आवाजाही नहीं रही। इसलिए धूप तेज हुई लेकिन हवा में ठंडक होने के कारण धूप का असर कम ही रहा। मौसम विभाग के संकेतों के तहत 7 फरवरी तक ठंडक का अहसास ज्यादा रहेगा लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है। 10 फरवरी के बाद रात का पारा 12 डिग्री तक पहुंचेगा। उसके बाद कोई पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं है। यानी वो तापमान किसी विक्षोभ नहीं बल्कि अपनी सामान्य गति पर होगा। ये संकेत फरवरी के तीसरे सप्ताह से धूप के तेवरों के संकेत होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *