5.24 लाख ने किया सूर्यनमस्कार

बीकानेर | शिक्षा विभाग ने सूर्य नमस्कार का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। ‌पिछले साल प्रदेश में 1.33 करोड़ लोगों ने सूर्य नमस्कार में अपनी भागीदारी निभाई। जबकि इस साल 3 फरवरी को प्रदेश में 1.51 करोड़ लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस सोमवार को आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बीकानेर के 5 लाख 24 हजार 419 विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन ने भागीदारी निभाई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा के मुताबिक सोमवार सायं 7 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के 3 हजार 707 सरकारी और निजी स्कूलों में से 3 हजार 125 स्कूलों ने अपने आंकड़े अपलोड किए गए। इसके अनुसार 4 लाख 61 हजार 514 विद्यार्थियों और 63 हजार 5 शिक्षकों सहित 5 लाख 24 हजार 419 लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। जिले का कार्यक्रम महारानी उमावि में हुआ। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित ब्लॉकों पर भी कार्यक्रम हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *