मौसम का हाल:राजधानी में आज हल्के बादल गरज-चमक के साथ बौछारें भी

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान में हल्के बादल रहने के साथ ही एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इससे दिन का तापमान कम रहेगा और गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में समुद्र से आ रही नमी के कारण रायपुर समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में अभी गर्मी से राहत है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम के हालात में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रायपुर में भी यही स्थिति रहेगी। बुधवार को राजधानी में दिन का तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। रात में भी पारा 25.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी सुबह 57 फीसदी थी। शाम तक यह 37 प्रतिशत के आसपास रह गई। 40 फीसदी बादल रहे। गुरुवार को शहर में हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *