मौसम में दिख रहा काफी उतार-चढ़ाव:रांची में 18 दिन पहले ही गर्मी शुरू, दिन में 28 डिग्री तक पहुंचा पारा

रांची सहित राज्यभर के मौसम में इस बार काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार गर्मी 18 दिन पहले ही पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, वर्ष 2024 के फरवरी माह में सबसे गर्म दिन 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन, इस बार 2 फरवरी को ही रिकॉर्ड टूट गया। उस दिन रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात का पारा भी चढ़ने लगा है। फरवरी माह शुरू होने के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। 4 फरवरी 2024 को रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 4 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूरे माह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बढ़ती आबादी और पर्यावरण के नुकसान से बदला रांची का मौसम मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के बदलते मौसम के लिए बढ़ती आबादी और पर्यावरण को हो रहे नुकसान जिम्मेदार हैं। पौधे को पेड़ का रूप लेने में कई वर्ष लग जाते हैं, लेकिन उसे स्वार्थ के लिए धड़ल्ले से काटा जा रहा है। नदियों का अस्तित्व मिट रहा है और खेत-खलियान गायब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले रांची में गर्मी में भी दोपहर बाद लगभग रोजाना बारिश होती थी, अब वर्ष के 12 में से 9 माह गर्मी पड़ रही है। डेढ़ माह बारिश और डेढ़ माह ही ठंड पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *