शिवपुरी| बीते चौबीस घंटे में रात का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। वहीं, दिन के पारे में मामूली उछाल आया है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी शहर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था। यानी चौबीस घंटे में दिन के पारे में 0.8 डिग्री का उछाल आया है और रात के पारे में 1 डिग्री की गिरावट आई है। बता दें कि 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले दो दिन, 12 और 13 दिसंबर को, न्यूनतम पारा 8-8 डिग्री और 14 और 15 दिसंबर को 10-10 डिग्री रहा था।


