म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के ग्रुप ए में ओजस प्रथम

चाईबासा। सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस एवं बास्केट बॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के ग्रुप ‘ए’ में प्रथम ओजस कुमार, द्वितीय अभिजीत पूर्ति व तृतीय स्थान पर चांदनी साहू रही बास्केट इन बाल में ग्रुप ‘ए ‘ में प्रथम हंसित साह, द्वितीय योगेंद्र रहा, ग्रुप ‘बी ‘ प्रथम स्थान दशरथ तिउ, द्वितीय अरमान, ग्रुप ‘सी’ में हंसिका बिरुली प्रथम, ग्रुप ‘डी’ में प्रथम स्थान विहान ने प्राप्त किया एवं ग्रुप ‘ई’ में प्रथम स्थान आरुष बिरुली रहा। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच शनिवार को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मौके पर प्रधानाचार्य बोनोलता घोष, शिक्षिका सुहानी कुमारी, ईशा चक्रवर्ती, निकिता यादव, दिव्या कुमारी व ममता कुमारी उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *