म्यूनिसपल कर्मचारी संयुक्त कमेटी व अंबेडकर एकता मिशन हुई एकजुट

लुधियाना| म्यूनिसपल कर्मचारी संयुक्त कमेटी और अंबेडकर एकता मिशन की संयुक्त बैठक माता रानी चौक के समीप दीपक हंस के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर नगर निगम सदन और विधानसभा तक संघर्ष करने का ऐलान किया। बैठक में पूर्व विधायक सुरिन्द्र डाबर, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़ तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सुरिन्द्र डाबर और पवन दीवान ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। पार्षद सुखदेव बावा और गुरप्रीत गोपी ने घर-घर से कूड़ा एकत्र करने का ठेका निजी कंपनी को देने का विरोध किया। जिला कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष दीपक हंस ने विश्वास जताया कि दलित समाज भविष्य में भी कांग्रेस के साथ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *