बंद घर में चोरों ने लाखों के गहने, नकदी व विदेशी करंसी की चोरी

भास्कर न्यूज |लुधियाना 15 दिनों के लिए चंडीगढ़ गए सरकारी इंजीनियर के घर में शातिर चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर के सदस्य जैन कॉलोनी भामिया कलां में स्थित अपने घर पर लौटा। घर मालिक अमरीक सिंह ने बताया कि वह जब 30 जनवरी की शाम करीब 4 बजे जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में दाखिल होने के लिए किसी भी दरवाजे का ताला नहीं तोड़ा। उन्होंने ड्राइंग रूम की उस खिड़की को निशाना बनाया, जहां एसी लगाने के लिए खुली खिड़की पर प्लाईवुड लगाई गई थी। चोरों ने प्लाई को हटाया और उसी रास्ते से घर के अंदर घुस गए। सोने के गहने और भारी नकदी पर किया हाथ साफ चोर घर से ढाई तोले का सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखी 1 लाख 17 हजार रुपए की नकदी भी गायब पाई गई। पीड़ित के अनुसार चोर विदेशी करंसी भी ले गए हैं। इसमें 530 कनाडाई डॉलर, 430 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 290 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 86,097 रुपये बताई जा रही है। शातिर चोर केवल जेवर और नकदी तक ही सीमित नहीं रहे। वे घर से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए हैं। थाना जमालपुर पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा और अलमारियों के ताले टूटे मिले ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *