2018 हत्या केस में सोशल मीडिया पर धमकी दे गवाह को डराया

लुधियाना| सोशल मीडिया पर धमकियां देने के मामले में थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह उर्फ मनी खेड़ा, निवासी अमरपुरा ने पुलिस को बताया कि उसके भाई रिंकल की साल 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वह और आरोपी रमनजोत उर्फ जोता मुख्य गवाह थे। शिकायतकर्ता के अनुसार अदालत में पेशियों के दौरान आरोपी अपनी गवाही से मुकर गया। इसके बाद उसने उस पर भी गवाही से मुकरने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब गगनदीप सिंह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी ने मैसेज भेजकर कहा कि जो हाल तेरे भाई का हुआ, वही तेरा भी होगा। इसके बाद आरोपी ने इन धमकी भरे मैसेजों का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने इन सभी सबूतों को इकट्ठा कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रमनजोत उर्फ जोता निवासी इस्लाम गंज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *