यंग इंडियन्स (वाईआई) कोटा चैप्टर के वार्षिक अधिवेशन सोमवार शाम को बूंदी रोड़ स्थित निजी होटल में हुआ। अधिवेशन में यंग इंडियन्स (वाईआई) कोटा चैप्टर ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। ध्रुवी अग्रवाल को यंग इंडियन कोटा चैप्टर की अध्यक्ष और साक्षी जैन को सह अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए, जैन और अग्रवाल दोनों ने कोटा चैप्टर के समावेशी विकास से संबंधित अपने विचार साझा किए। अधिवेशन में सीआईआई राजस्थान के सीनियर डायरेक्टर व हैड नितिन गुप्ता भी मौजूद रहे।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सीआईआई राजस्थान के वाईस चेयरमैन और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने सदस्यों को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा एक आन्ट्रप्रन्योर के रूप में, अपने मूल्यों को परिभाषित करना और चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उनके प्रति सच्चे रहना आवश्यक है। आपके मूल्य आपके मार्गदर्शक होंगे, जो आपको उद्यमिता के उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोटा में पर्यटन होटल उद्योग को विकसित किए जाने व स्टार्ट अप की बेहतर सम्भावनाएं है। इसके लिए कोटा में एयरपोर्ट जल्दी बनाए जाने की जरूरत है।


