यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण:औद्योगिक विकास में रोल मॉडल बना नीमराना जापानी जोन, अब यूपी में इसी तर्ज पर बसेगी सिटी

राजस्थान के नीमराना में स्थित जापानी जोन की सफलता अब पूरे देश के लिए मॉडल बन गई है। उत्तर प्रदेश सरकार अब राजस्थान की तर्ज पर ही अपने राज्य में इंडस्ट्रियल जापानी सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है। यूपी का यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा एयरपोर्ट के पास राजस्थान की तर्ज पर ही जापानी सिटी विकसित करने जा रहा है। इसके अध्ययन के लिए यीडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नीमराना का दौरा किया और रीको के अधिकारियों से बारीकियां समझीं। इस दौरान रीको अधिकारियों ने नीमराना जापानी इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की पूरी यात्रा, योजना प्रक्रिया और संचालन ढांचे पर विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि किस प्रकार जापानी निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि आवंटन, जोनिंग, आधारभूत ढांचे और यूटिलिटी सेवाओं को विकसित किया गया। अधिकारियों ने विशेष प्रोत्साहन नीतियों, प्रशासनिक सहूलियतों और निवेशकों के लिए तैयार किए गए अनुकूल इकोसिस्टम के बारे में भी बताया
प्रदेश के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रीको द्वारा विकसित नीमराना जापानी जोन देश का पहला ऐसा औद्योगिक क्षेत्र है, जो किसी विशेष देश के लिए समर्पित है। 2007 में शुरू हुआ यह जोन आज जापानी निवेश का सबसे बड़ा केंद्र है। नीमराना में करीब 1161.47 एकड़ में जापानी जोन फैला है। यहां 46 से ज्यादा बड़ी जापानी कंपनियां संचालित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *