टोंक| यातायात के नियमों की पालना के लिए यातायात पुलिस प्रभारी द्वारा ऑटो रिक्शा यूनियन से चर्चा की तथा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई। यातायात पुलिस प्रभारी भैंरुलाल जाट ने 1 जनवरी 2025 से यातायात सप्ताह सहित अन्य नियमों की जानकारी देते हुए उनकी पालना किए जाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रवादी ऑटो रिक्शा-ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी ने भी नियमों की पालना के लिए ऑटो रिक्शा चालकों से समझाईश कर यातायात व्यवस्था में सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया। यूनियन के संस्थापक संयोजक मोहम्मद अजमल खान देवपुरा, यूनियन के अध्यक्ष माबुद भाई सह संस्थापक यासीन अली, शाहिद भाई, राजू, सईद, सहित स्टैंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


