रायसेन में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 दिनों तक जारी रहेगा। बुधवार शाम को सागर तिराहे पर यातायात प्रभारी लता मालवीय ने अपनी टीम के साथ भूसे की ओवरलोड दो ट्रैक्टर ट्राली पर पांच-पांच हजार की चालानी कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है, साथी ही उनके लाइसेंस आरटीओ विभाग को निलंबित के लिए भेजे गए हैं। 2 दिन के अंदर करीब आधा दर्जन से ज्यादा शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। तीन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने भेजे गए हैं।


