बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर में साप्ताहिक बाजार से कुछ दूरी पर शनिवार को नारायणपुर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया के निर्देश पर की गई। यातायात प्रभारी आरआई मोहसिन खान के नेतृत्व में हुई जांच में 20 वाहनों में खामियां पाई गईं। सभी 20 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर कुल 6400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। इस दौरान एसआई भगवान सिंह ठाकुर, यातायात विभाग के कर्मचारी हरीश उइके, दिलीप निर्मलकर, गिरधारी सलाम, प्रेमसिंह दीवान और बेनूर थाना स्टाफ मौजूद रहा।


