कटेकल्याण में फिर शुरू की गई बंद डेनेक्स कपड़ा फैक्ट्री

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में एक बार फिर से डेनेक्स कपड़ा फैक्ट्री शुरू हो गई है, इससे पहले बेंगलुरु की कंपनी द्वारा जिले की फैक्ट्रियों का संचालन किया जाता था, अब जिले की बारसूर और कटेकल्याण की फैक्ट्री का संचालन का जिम्मा जिला प्रशासन द्वारा ओडिशा की नीलकंठ गारमेंट कंपनी को सौंपा गया है। बारसूर में जिस डेनेक्स में आग लग गई थी वहां भी 100 से अधिक और कटेकल्याण में डेढ़ सौ महिलाओं को फिर से काम मिल गया है, पुराने सिलाई का कार्य कर चुकी महिलाओं को 7 हजार व प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को 5 हजार महीने वेतन दिया जा रहा है। कंपनी के मैनेजर मुकुंद दास ने बताया बीजापुर, कटेकल्याण और बारसूर में डेनेक्स की फैक्ट्री चल रही हैं, अभी 50 हजार पैंट तैयार की जा रही है, इसके बाद शर्ट और टीशर्ट तैयार किये जाने हैं, मैनेजर ने बताया कपड़ों को तैयार कर चेन्नई के त्रिपुर भेजा जाएगा। राज्य में सत्ता बदलने के बाद कटेकल्याण की यूनिट को बंद कर दिया गया था, जबकि बारसूर में आग लग जाने से फैक्ट्री बंद हो गई थी जिसे दुबारा फिर शुरू कर दिया गया है। कटेकल्याण की फैक्ट्री 2 साल तक बंद रही इसे फिर से शुरू करने की मांग लगातार महिलाओं के द्वारा की जा रही थी, जिसके बाद अब फिर फैक्ट्री शुरू हो गई है, अभी काम और बढ़ने की बात कही जा रही है जिससे और भी महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *