यात्रियों का दर्द…:70 हजार यात्री करते हैं सफर; पर कुर्सियां सौ लोगों के लिए ‌भी नहीं, बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रोजाना 70 हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर स्टेशन मास्टर कार्यालय से कैफे लाइट तक 18 कुर्सियां लगी हैं। इसके आगे बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म क्रमांक 2-3 और 5-6 पर यात्रियों को बैठने के लिए एक भी चेयर नहीं है। इसी तरह प्लेटफार्म क्रमांक-7 पर 16 सीमेंट की कुर्सियां बनी हैं, जिनमें से तीन टूटी हुई हैं। एक कुर्सी पर औसतन तीन लोग बैठते हैं। इस तरह यहां सौ लोगों के भी बैठने की व्यवस्था नहीं है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं
रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेनोवेशन का काम जारी है। जल्द ही यहां कुर्सियां लगाने की व्यवस्था की जाएगी। हम यात्री सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। -दयानंद, डीआरएम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *