3200 करोड़ के शराब घोटाले में कार्रवाई:पेशी में कोर्ट आई थीं सौम्या चौरसिया शराब घोटाले में ईडी ने किया गिरफ्तार

राज्य में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रहीं निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या को मंगलवार को हिरासत में लिया है। ईडी ने उन्हें रात में हिरासत में लिया और सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी कार्यालय पहुंची। बुधवार को औपचारिक गिरफ्तारी दिखाकर सौम्या को विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है। जहां पूछताछ के लिए ईडी रिमांड पर ले सकती है। वाट्सएप चैट की जांच के दौरान ईडी को सौम्या के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में बिग बॉस नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप में पैसों के लेन-देन से संबंधित चैट सामने आया है। इसके अलावा पहले से गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में भी सौम्या की भूमिका सामने आई है। शराब घोटाले का पैसा सिंडीकेट के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल, रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास, आईटीएस अरुणपति त्रिपाठी, 28 आबकारी अधिकारी समेत 36 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *