रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नए साल में 14 साप्ताहिक ट्रेनों को सोगरिया होकर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन कोटा की बजाय सोगरिया से किया जाएगा। सोगरिया स्टेशन पर 14 साप्ताहिक ट्रेनों की समय-सारणी गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, 7 जनवरी से सोगरिया 01.15 बजे आकर 1.25 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 6 जनवरी से 01.15 बजे पहुंचेगी व 01.25 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 4 जनवरी से 5.20 बजे आकर 5.30 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 5 जनवरी से 5.45 बजे पहुंचेगी व 5.55 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 6 जनवरी से 5.45 बजे आएगी व 5.55 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 4 जनवरी से 05.45 बजे पहुंचेगी व 5.55 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 4 जनवरी से 12.10 बजे आगमन होगा व 12.20 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 जनवरी से 9.00 बजे आगमन एवं 9.10 रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, 6 जनवरी से 10.25 बजे आएगी व 10.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18213 गुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 5 जनवरी से 10.25 बजे पहुंचेगी व 10.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, 3 जनवरी से रात 9.05 बजे आगमन एवं 9.15 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 2 जनवरी से रात 9.05 बजे आगमन एवं 9.15 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 5 जनवरी से रात 11.25 बजे आगमन व 11.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 2 जनवरी से दोपहर 3.30 बजे आगमन एवं 3.40 बजे रवाना होगी।


