मुरैना । ग्वालियर से जौरा जाने वाली एलआरडी बस सर्विस के कंडक्टर ने यात्रियों से जौरा तक का किराया लेने के बाद बस को मंगलवार शाम मुरैना लाकर खड़ा कर दिया। यात्री दिनेश जैन कोतवाली पहुंचकर टीआई दीपेंद्र यादव से शिकायत की मुरैना स्टैंड पर एलआरडी बस का स्टॉपेज 15 मिनट का है। लेकिन ड्राइवर व कंडक्टर बस को स्टॉपेज के समय से पहले स्टैंड से एकांत में ले गए। यात्री लघुशंका के बाद स्टैंड पर पहुंचे तो बस गायब मिली। चूंकि यात्रियों का सामान बस की सीटों पर रखा था इसलिए यात्री बस को तलाशने व सामान सुरक्षित पाने के लिए 40 मिनट तक परेशान रहे। बाद में पूछताछ के दौरान बस एकांत में खड़ी मिली। इस घटना को लेकर डायल 100 को मौके पर बुलाया गया। यात्रियों को अलग से किराया देकर मुरैना से जौरा पहुंचना पड़ा।


