यात्री निवासों के मैनेजर का बीबी कौलां चेरिटेबल अस्पताल का दौरा

अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रही सरायों (यात्री निवास) के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने सोमवार को तरनतारन रोड स्थित बीबी कौलां जी चैरिटेबल अस्पताल का दौरा किया। बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार भाई गुरइकबाल सिंह एवं अस्पताल के एमडी भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल ने ट्रस्ट की तरफ से मैनेजर गुरप्रीत सिंह के यहां पहुंचने पर स्वागत किया। मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने ट्रस्ट की चल रही सेवाओं की समीक्षा की तथा ट्रस्ट द्वारा निभाई जा रही सेवाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मुख्य जरूरत समाज को सस्ती शिक्षा, सस्ता इलाज और जरूरतमंदों की मदद करना है। यही सेवा के काम ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल ने ट्रस्ट में पधारने पर सिंह मैनेजर गुरप्रीत सिंह को विशेष तौर से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह चाहत, दलबीर सिंह, कवलजीत सिंह, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *