‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ विषय पर सेमिनार-कम-वर्कशाप

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कालेज फॉर वुमन में विज्ञान विभाग ने विश्व वातावरण दिवस को समर्पित ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ विषय पर सेमिनार कम वर्कशाप करवाई गई। उक्त प्रोग्राम खालसा कालेज यूनिवर्सिटी के अकादमिक डीन डॉ. सुरिंदर कौर के प्रयास से वातावरण, जंगलात और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, डीन सीडीसी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुरिंदर कौर ने प्रोग्राम के दौरान पहुंचे समूह मेहमानों को पौध भेंट करके स्वागत करने के पश्चात अपने संबोधन में प्लास्टिक प्रदूषण को एक महत्वपूर्ण विश्वव्यापी चिंता के तौर पर उजागर किया। उन्होंने कहा कि समागम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वक्ताओं का एक विशेष पैनल शामिल था, जिसमें खालसा कालेज गवर्निंग कौंसल के ज्वाइंट सचिव राजबीर सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. गायत्री शूर, पीएन शर्मा और अन्य शामिल हुए। विज्ञान विभाग की मुखी डॉ. मनबीर कौर ने कालेज के फरवरी में शुरू किए गए जीरो वेस्ट कैंपस कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. राजीव ने प्लास्टिक वेस्ट से ईको-ईट बनाने और गीले वेस्ट से बॉयो एनजाईम तैयार करना वातावरण अनुकूल अभ्यासों संबंधी ज्ञान प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *