श्री हनुमान सेवा परिवार ने सेवा मंडल का किया सम्मान

अमृतसर | श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट के चेयरमैन अनुज सिक्का तथा ट्रस्ट के सदस्यों ने आज शहर के प्रमुख सेवा मंडल को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवा मंडल के प्रमुख सदस्य विपिन कुमार, कुलदीप ठाकुर बंटी, योगेश मित्तल, राजन मेहरा एवं संदीप सूद उपस्थित रहे। ट्रस्ट के मैनेजर अमित सेठ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत ट्रस्ट की ओर से आए हुए सेवा मंडल के सभी सदस्यों को श्री हनुमान जी का चित्रपट देकर तथा सिरोपा डाल कर अभिनंदन कर की गई। इस मौके पर राजेश मेहरा, मनीष सेठ, सुनील दत्ती, डॉ. शिव कुमार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *