युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी, JD सस्पेंड, DEO के खिलाफ जांच शुरू:तत्कालीन सरगुजा JD हेमंत उपाध्याय पर गिरी गाज, DEO अशोक सिन्हा जांच के दायरे में

सरगुजा में युक्तियुक्तकरण में मनमानी एवं गड़बड़ी के आरोपों से घिरे तत्कालीन JD(एजुकेशन) हेमंत उपाध्याय को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा के अवर सचिव ने निलंबन आदेश जारी किया है। वहीं तत्कालीन DEO अशोक सिन्हा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सरगुजा में JD एवं DEO ने युक्तियुक्तकरण में मनमाने तरीके से शिक्षकों की पोस्टिंग की। काउंसलिंग के कई दिनों बाद तक ऑर्डर जारी एवं संशोधित किए गए। JD के बाद तत्कालीन DEO अशोक सिन्हा पर भी गाज गिर सकती है। सरगुजा में युक्तियुक्तकरण में मनमानी के आरोपों में घिरे तत्कालीन JD हेमंत उपाध्याय को स्कूल शिक्षा के अवर सचिव ने निलंबित कर दिया है। गजेंद्र यादव के शिक्षामंत्री बनने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। JD हेमंत उपाध्याय ऊंची राजनैतिक पहुंच वाले अधिकारी माने जाते हैं। युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी की शिकायत पर उन्हें सरगुजा से हटा दिया गया था। बाद में वे आदेश संशोधित करा दुर्ग के JD बन गए थे। तत्कालीन DEO के खिलाफ शुरू हुई जांच
युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन सरगुजा DEO अशोक सिन्हा के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। सरगुजा के JD (एजुकेशन) संजय गुप्ता ने आज 12 सितंबर को DEO के खिलाफ हुई शिकायत की जांच के लिए 11 बिंदुओं का पत्र जारी किया है। जांच के बिंदुओं में अतिशेष शिक्षकों की सूची, जिला स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी, जिला एवं संभाग स्तरीय काउंसलिंग में गड़बड़ी से संबंधित रिपोर्ट सरगुजा DEO से मांगी गई है। इस तरह से अधिकारियों ने की मनमानी संभागीय समिति में 400 आवेदन
युक्तियुक्तकरण में मनमानी एवं गड़बड़ी को लेकर सरगुजा के कई शिक्षक हाईकोर्ट पहुंचे। राज्य शासन ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला व संभागीय समिति गठित की। संभागीय समिति में 400 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसकी सुनवाई पूरी हो गई है, लेकिन आदेश जारी नहीं हुए हैं। संभागीय समिति की सुनवाई सरगुजा कमिश्नर व शिक्षा अधिकारियों के दल द्वारा की गई है। इसमें अधिकांश आवेदकों की दावा-आपत्ति सही पाई गई है। डीईओ पर भी गाज गिरने की आशंका
तत्कालीन डीईओ अशोक सिन्हा को युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी के आरोप के बाद हटाते हुए जेडी कार्यालय में संयुक्त संचालक बनाया गया है। अशोक सिन्हा के खिलाफ शिकायत बड़े स्तर पर हुई है। जांच शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि अशोक सिन्हा पर भी जल्द गाज गिर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *