“युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति : शशि प्रभा

भास्कर न्यूज | अमृतसर नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत मंगलवार को श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, मजीठा रोड बायपास में ऑपरेशन संपर्क के अंतर्गत बैठक हुई। बैठक में स्पेशल डीजीपी रेलवे पंजाब शशि प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर समेत कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस बैठक में शशि प्रभा ने कहा, नशे के धंधे में शामिल लोगों पर पंजाब पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी जब्त की जा रही है। तस्करी से बनाई गई चल-अचल संपत्ति को फ्रीज और ध्वस्त भी किया जा रहा है। इसके अलावा डीजीपी रेलवे पंजाब शशि प्रभा ने बताया कि उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी। उन्होंने बताया, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर ऑपरेशन संपर्क के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। नशे की दलदल में फंसे लोगों को प्रेरित कर नशा छुड़ाओ केंद्रों में भर्ती भी कराया जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। वे इस अभियान का हिस्सा बनकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताएंगे। शशि प्रभा ने अपील की कि नशे का धंधा करने वालों और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों की जानकारी पुलिस को दी जाए। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी। 1 मार्च से 17 जून तक 109 दिन में कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 478 मुकदमे दर्ज किए। 965 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 77 किलो 589 ग्राम हेरोइन, 3 किलो 917 ग्राम अफीम, 5 किलो गांजा, 25 किलो भुक्की, 112 ग्राम कोकीन और 2 करोड़ 7 लाख 31 हजार 365 रुपए की ड्रग मनी जब्त की गई। तस्करी में इस्तेमाल 46 वाहन भी बरामद किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *