झालावाड़ में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डग थाना क्षेत्र में तुलजा भवानी मंदिर के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों के पास से 11.72 ग्राम मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन (एमडीएमए) बरामद की गई है। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, यह कार्रवाई गंगधार डिप्टी जयप्रकाश अटल के निरीक्षण में डग सीआई मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने टोडी मोहल्ला निवासी अकरम (20) पुत्र रईस खान और एक नाबालिग को बाइक पर जाते समय रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।


