बूंदी के नैनवां के वार्ड 15 में एक युवक ने अपनी दुकान के गोदाम में सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान उदित जैन उर्फ मोनू के रूप में हुई है। युवक अपने पिता के साथ व्यापार में सहयोग करता था। घटना का पता तब चला जब युवक के पिता अनिल कुमार जैन गोदाम में गए और अपने बेटे को टीनशेड के एंगल से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर तुरंत उपजिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुसाइड के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। युवक की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।


