मझिआंव | थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी सीता साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र इंग्लेश प्रसाद की गुरुवार की देर असामयिक निधन हो गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लेश प्रसाद लगभग पिछले 5 माह से लीवर की बीमारी से परेशान थे। जिनका चार माह पहले से दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। ठीक होने के बाद घर आए। लेकिन अचानक बुधवार को पुनः तबीयत बिगड़ने पर तत्काल रांची ले जाया गया। जहां गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विधायक नरेश प्रसाद सिंह उनके घर पहुंचकर इंग्लेश प्रसाद के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंग्लेश प्रसाद बहुत ही हंसमुख, मिलनसार और मिष्ठभाषी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इनका असामयिक निधन हम सबको झकझोर दिया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि हमसे जो भी मदद चाहिए मैं मदद करने के लिए तैयार हूं। वहीं इंग्लेश प्रसाद अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार कोयल नदी घाट पर किया गया। इस दौरान मुखिया पति ललन प्रसाद सिंह, सीता राम चंद्र, अनिल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने दुखद घड़ी में शामिल होकर गहरा दुख व्यक्त किया।


