युवक का किडनैप, कार में डालकर लेकर गए:बदमाशों ने मारपीट कर सड़क पर फेंका, मामला दर्ज

जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक का किडनैप कर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे उतारकर भाग गए। युवक विष्णु भाटी पुत्र नरपत सिंह भाटी निवासी ज्योति नगर चांदना भाकर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि 3 जनवरी की रात 8 बजे के करीब कायलाना रोड पर विजय सिंह पुत्र मोहन सिंह और विक्की पुत्र राम सिंह कार में डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कार से उतारकर चले गए। इसके बाद थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। बता दे कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र में ही कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी की भी पिटाई की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *